धनबाद के छोरे का कमाल, देश में 25वां स्थान
Source: Dainik Bhaskar News | Last Updated 08:44(10/02/12)
धनबाद। सीए की पीसीसी और आईपीसीसी परीक्षा में जिले के 135 छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है। पीसीसी में जिले के 92 में से 27 को सफलता मिली, जबकि आईपीसीसी में 357 में 108 सफल रहे।
आईपीसीसी में धनबाद के रौनक अग्रवाल ने देश में 25वां स्थान मिला। उन्हें 700 में से 534 अंक मिले। रौनक सांवरिया 511 अंकों के साथ जिले में दूसरे और देश में 47वें स्थान पर रहे। जिले में तीसरा स्थान पाने वाले सुजल अग्रवाल को 476 अंक प्राप्त हुए।