कबाड़खाने में मिली स्कूल में बंटने वाली सरकारी किताबें
Source: पल्लव. | Last Updated 14:37(27/01/12)
गोड्डा. झारखंड के गोड्डा जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित एक कबाड़खाने में आज एक ट्रक से स्कूल में बंटने वाली सौ बोरे से अधिक किताबें बरामद की गयी हैं। यह सभी किताबें झारखंड सरकार की हैं। राज्यभर के सरकारी स्कूलों में यही किताबें पढाई जाती हैं।
असल में इन किताबों को मुफ्त में बच्चों के बीच बांटा जाना था लेकिन यह पहुंच गयी कबाड़खाना। बताया जा रहा है कि काफी दिनों से यह किताबें इस कबाड़ख़ाने में पड़ी हुई थीं। आज इसे ट्रक पर लादकर बेचने ले जाया रहा था कि तभी मामले का भंडाफोड़ हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।