देवघर. रेल प्रशासन ने श्रावणी मेले में कांवरियों की बढती भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। मंगलवार, गुरुवार और रविवार को यह ट्रेन दिन के 11.25 बजे जसीडीह स्टेशन से टाटा के लिए चलेगी। इस ट्रेन से लोगों को बहुत सुविधा होगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, इसी सप्ताह से यह विशेष ट्रेन चलने लगेगी।