विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Rajya Vishesh >> The International Youth Festival In Jharkhand

झारखंड में होगा अंतर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव

भास्कर न्यूज. | Jul 10, 2012, 12:37PM IST
 
 

रांची. अंतर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन इस बार झारखंड में किया जाएगा। सरकार द्वारा इस महोत्सव को सफल और प्रभावशाली बनाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है।

आयोजन को लेकर सोमवार को डिप्टी सीएम सुदेश महतो की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के राज्य परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई। इसमें आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों ने कई सुझाव दिए। बैठक में विश्वविद्यालयों के कुलपति, कार्यक्रम समन्वयक, कला, संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव सहित कई आला अधिकारी मौजूद थे।

एनएसएस सेल का गठन होगा

राज्य के 222 प्लस टू हाई स्कूलों को राष्ट्रीय सेवा योजना से जोड़ा जाएगा। इन विद्यालयों के 15.5 हजार छात्रों को सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया, ताकि छात्रों में विद्यालय स्तर पर ही राष्ट्रीयता व सामाजिक समभाव के प्रति रुझान उत्पन्न हो सके। राज्य के सभी प्लस टू स्कूलों में एनएसएस प्रोग्राम अधिकारियों की नियुक्ति होगी।

बेहतर प्रदर्शन करनेवाले एनएसएस के वोलेंटियर्स पुरस्कृत होंगे

अंतरराष्ट्रीय युवा महोत्सव को सफल बनाने के लिए एनएसएस सेल की स्थापना होगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया जाएगा। सेल के माध्यम से युवा महोत्सव का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करनेवाले को सरकार ने पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है।

एनएसएस, वन एवं पर्यावरण, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन विभाग संयुक्त रूप से अभियान चलाएंगे। इसके माध्यम से छात्रों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। बैठक में युवाओं को कौशल विकास के जोडऩे का भी निर्णय लिया गया।

स्टेट लायजन अफसर की होगी नियुक्ति

सरकार ने समारोह को सफल बनाने के लिए स्टेट लायजन अफसर नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिए विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को आवेदकों के नाम की अनुशंसा कर प्रस्ताव भेजने के लिए कहा गया। लायजन अफसर की नियुक्ति प्रक्रिया 15 दिनों में पूरी कर ली जाएगी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment