राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
राज्य को मिलेंगे 50 करोड़ डॉलर
मुकेश बालयोगी
| Jun 22, 2012, 10:22AM IST

पथ निर्माण विभाग ने स्टेट हाईवे अथॉरिटी ऑफ झारखंड (शाज) को बाईपास के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया था। इसे एडीबी ने सैद्धांतिक सहमति दी। इस सहमति को केंद्र सरकार के आर्थिक मामलों के मंत्रालय के पास भेजा गया है। मंत्रालय की मुहर लगते ही इस प्रोजेक्ट को एडीबी की औपचारिक स्वीकृति मिल जाएगी। इससे पहले एडीबी ने साहेबगंज-गोविंदपुर सड़क प्रोजेक्ट को 1064 करोड़ रुपए का लोन दिया था।
गोविंदपुर-साहेबगंज सड़क प्रोजेक्ट का स्पेशल ऑडिट
1064 करोड़ रुपए के गोविंदपुर-साहेबगंज सड़क प्रोजेक्ट का स्पेशल ऑडिट होगा। इसके लिए सीएजी के निर्देश पर एजी की स्पेशल टीम गठित की जाएगी, जो पूरे प्रोजेक्ट का ऑडिट कर ऑडिटेड प्रोजेक्ट एकाउंट तैयार करेगी। पथ निर्माण विभाग की प्रधान सचिव राजबाला वर्मा ने बताया कि एडीबी फंडेड प्रोजेक्ट होने के कारण इसका ऑडिट करवाने के लिए सीएजी का निर्देश जरूरी है, जो पिछले सप्ताह आ गया था। उन्होंने प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों और कांट्रेक्टरों को परियोजना को हर हाल में तय समय सीमा सितंबर 2013 तक पूरा करने के निर्देश भी दिए। एडीबी प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन सेल के वरीय वित्त एवं लेखा पदाधिकारी पीटर पॉल सी. मिंज ने कहा कि ऑडिट रिपोर्ट एडीबी को भेजी जाएगी। 2010 में शुरू हुए प्रोजेक्ट का सिर्फ 27 फीसदी काम हुआ है।








