विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Jamshedpur >> Three-Year-Old Cow Giving 24 Hours Milk

तीन साल की यह गाय 24 घंटे दे रही दूध, अचरज में लोग!

Animesh Nachiketa. | Jul 31, 2012, 00:02AM IST
 
 

चाईबासा. झारखंड के चाईबासा जिले में एक गाय लगातार 24 घंटे दूध दे रही है। जी हां, ये सच है। चाईबासा के नीमडीह मोहल्ला स्थित कृष्ण कुमार मिश्र के घर मुहल्ले में एक गाय है जिसका नाम 'कावेरी' रखा गया है। कावेरी इस इलाके में कामधेनु का प्रतीक बन गयी है। लगातार 24 घंटे दूध देने की बात सुन इसे देखने कई लोग आ रहे हैं। पूरा इलाका अचरज में है। किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा है।


इससे भी बड़े आश्चर्य की बात यह कि इस गाय ने न तो गर्भधारण किया है न ही इसने बछड़ा जना है। बावजूद इसके आप जब दुहिये आधा किलो दूध निकल आता है। पूरे चाईबासा में यह बात आग की तरह फैल चुकी है। लोग कावेरी के दूध को अमृत मानकर इसका पान कर रहे है।

भगवान भोलेनाथ की कृपा मान कर रहे सेवा

कावेरी जिस कृष्ण कुमार मिश्र के यहां है वो तांतनगर आयुष में कंपाउंडर हैं। गाय की पूरी देखरेख उनकी पत्नी कमला देवी करती हैं। कमला देवी की मानें तो उनलोगों ने इस गाय को तब लिया था जब उसकी मां चल बसी थी। उस समय कावेरी चार माह की ही थी। आज कावेरी तीन साल की हो चुकी है। इसी बीच एक दिन कमला देवी को लगा कि कावेरी के थन में दूध भर रहा है जबकि, उसने न तो गर्भ धारण किया था और न ही उसे बच्‍चा हुआ था। यह देख वो अचरज में पड़ गयी। इतना ही नहीं जब उसके थन से दूध निकला जाने लगा तो आधा किलो से अधिक दूध निकल आया। ऐसा होते देख सभी ने इसे भगवान भोलेनाथ की कृपा मान ली। अब सबसे पहले दूध दुह कर उसे भोलेनाथ को चढ़ाया जाता है। फिर घर के लोग इसका सेवन करते हैं। घर आने-जाने वाले लोगों को भी बतौर प्रसाद दूध दिया जाता है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment