राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
टीडब्ल्यूयू चुनाव : अंतत: सुप्रीम कोर्ट गए रघुनाथ
Bhaskar News
| May 27, 2012, 11:32AM IST

उल्लेखनीय है कि भगवान सिंह की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने 26 मार्च 2012 को डीसी और एसपी की देखरेख में चुनाव कराने का आदेश दिया था। आदेश की कुछ बिन्दुओं को स्पष्ट करने के लिए कोक प्लांट के सुपरवाइजर और सुपरवाइजरी यूनिट के पूर्व उपाध्यक्ष आरसी झा और सप्लाई चेन के कर्मचारी बड्डु शंकर राव ने हाईकोर्ट के डिवीजन बेंच में याचिका दायर की थी। मुख्य न्यायाधीश प्रकाश टाटिया की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच ने 15 मई २012 को हाईकोर्ट के पूर्व के आदेश की विस्तृत व्याख्या की और चुनाव यूनियन के संविधान के अनुसार कराने का आदेश दिया। डिवीजन बेंच के आदेश का रघुनाथ पांडे खेमा ने स्वागत किया था, लेकिन वे सुपरवाइजर और वर्कर यूनिट का चुनाव मिलाकर 214 सीट पर कराए जाने से नाराज थे।






