विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Jamshedpur >> Watch Him Carefully, He Makes The Obscene MMS Of G

इसे गौर से देखिये, यह लड़कियों को फंसा बनाता था उनके अश्लील MMS

Bhaskar News. | Jul 19, 2012, 00:12AM IST
 
 

जमशेदपुर. वाटिका ग्रीन सिटी निवासी अतानु कुमार साह की बेटी और उनकी पत्नी पर गोली चलाने वाले अमित को टाटानगर स्टेशन से गिरफ्फ्तार किया गया। एसएसपी अखिलेश कुमार झा ने बताया कि वह पहले लड़कियों को फांसता था। उसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर बाजार में बेच देता था। अमित राय बेंगलुरू और पुणे के कॉलेजों में एडमिशन दिलाने के नाम पर छात्र-छात्राओं से लाखों रुपए की ठगी भी कर चुका है। पुलिस को उसके लैपटॉप से दर्जनों लड़कियों की अश्लील फिल्में मिली हैं। उसके पास से जब्त डीवीडी में भी कई अश्लील फिल्में हैं, जिसे उसने खुद लड़कियों के साथ बनाई थी। उसके पास से देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, एक लैपटॉप, दो पेन ड्राइव, डीवीडी और 3.28 लाख रुपए बरामद किए गए हैं।


बदले की नीयत से दिया घटना को अंजाम

एसएसपी ने बताया कि अपनी प्रेमिका से बदला लेने की नीयत से अमित ने उसपर गोली चलाई। वह खुद को कुंवारा बताकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया था। युवती को जब जानकारी हुई कि अमित शादीशुदा है, तो उसने लड़के से दूरी बना ली थी। अश्लील तस्वीरें और फिल्म फेसबुक पर डालने के मामले में अमित के खिलाफ उलीडीह थाने में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है। इस मामले में पुलिस फेसबुक कंपनी को भी पत्र लिखकर जानकारी मांगी है।


अमित राय खुद को शहर में पदस्थापित एक थानेदार का नजदीकी बताता है। अगर इसकी जांच की जाए, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं। इस रिश्ते का धौंस दिखाकर वह अनेक बार फायदा भी उठा चुका है। वह काफी दिनों से अपने साथ पिस्तौल लेकर घूमता था और लोगों द्वारा लाइसेंस के बारे में पूछे जाने पर उक्तथाना प्रभारी का धौंस दिखाता था। वह लोगों से खुलेआम कहता था कि जब तक उसके क्रआकाञ्ज शहर में पदस्थापित हैं, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। अगर इसकी सही तरीके से जांच कराई गई, तो उक्त थाना प्रभारी पर भी विभागीय कार्रवाई तय है। वैसे इस मामले में एसएसपी अखिलेश झा का भी कहना है कि इसकी सघनता से जांच कराने के बाद संबंधित थानेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बागबेड़ा थाने में आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज

एसएसपी के अनुसार, अमित राय स्टेशन परिसर से हथियार के साथ धराया है। इसलिए बागबेड़ा थाने में उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज कराया गया है। साथ ही युवती की अश्लील तस्वीरें और फिल्म फेसबुक पर डालने के मामले में उसके खिलाफ उलीडीह थाने में आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस ने फेसबुक कंपनी को भी पत्र लिखकर जानकारी मांगी है।


जांच के लिए भेजा जाएगा अमित का लैपटॉप

एसएसपी ने बताया कि अमित के पास से जब्त लैपटॉप, डीवीडी और पैन कार्ड की जांच कराई जाएगी। जांच के लिए इसे एक्सपर्ट के पास भेजा जाएगा। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इस बात की भी पड़ताल कराई जाएगी कि शहर में किन-किन लोगों से उसकी नजदीकियां थीं और वहां डीवीडी बनाता था तथा गलत कार्यों में कौन-कौन लोग उसका साथ देते थे।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment