विज्ञापन
 
Home >> Jharkhand >> Jamshedpur >> Youth Detained For Attacks On Women And Girls

महिलाओं और य़ुवतियों पर पीछे से हमला, रात में तो कुछ और हो गया!

Bhaskar News. | Oct 29, 2012, 11:20AM IST
 
 


जमशेदपुर. एग्रिको रोड नंबर एक से पांच तक महिलाओं पर हमला करने वाले बदमाश की स्थानीय लोगों ने शनिवार की रात पकड़कर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे सिदगोड़ा थाना को सौंप दिया। गिरफ्तार तरुण यादव एग्रिको का रहने वाला है।

 

स्थानीय महिलाओं के अनुसार, चार वर्षों से वह उन्हें परेशान कर रहा था। वह सड़क पर चलने वाली महिलाओं और युवतियों पर पीछे से हमला कर फरार हो जाता था। तरुण यामाहा मोटरसाइकिल पर हेलमेट लगाकर चलता था। शनिवार की देर शाम एग्रिको रोड नंबर 2 की निहारिका वर्मा ट्यूशन पढ़ कर घर लौट रही थी। इसी दौरान तरुण ने उसपर पीछे से हमलाकर भागने लगा। निहारिका के शोर मचाने पर स्थानीय युवकों ने उसे पकड़ लिया।

 

निहारिका के अनुसार, पूर्व में भी उसने अनेक महिलाओं पर हमला किया है। उसके दहशत से शाम में महिलाएं और लड़कियां सड़क पर नहीं निकलती थीं। मनीषा सिंह ने बताया कि उस व्यक्ति ने उन्हें भी मारा था। इस कारण वह शाम में घर से बाहर नहीं निकलती थी। इधर, पुलिस सिदगोड़ा थाना में तरुण यादव से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment