विज्ञापन
 
Home >> Jammu Kashmir >> Jammu >> A Million Devotees Of Maa Vaishno Devi

एक करोड़ के पार पहुंची मां वैष्णों देवी के भक्तों की संख्या

गोविंद चौहान | Jan 06, 2013, 07:25AM IST
 
 

जम्मू। मां वेष्णों देवी के भक्तों ने नया इतिहास रचा है। इस साल भी एक करोड़ का आंकडा पार हुआ। अब तक एक करोड़ चार लाख 95 हजार 269 भक्तों ने माता के दर्शन किए। जोकि पिछले साल से तीन लाख 79 हजार 622 ज्यादा है। वर्ष 2011 में एक करोड़ एक लाख 15 हजार 647 भक्त माता के दरवार में हाजिरी लगाने आए थे।
 
लगातार दूसरा वर्ष आया है जब आंकडा एक करोड़ को पार कर गया है। साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को 46 हजार 861 भक्त माता के दर्शन करने कटड़ा पहुंचे थे। जिससे बोर्ड को यात्री पर्ची बंद करनी पड़ी थी। क्योंकि इससे भवन मार्ग पर काफी भीड़ हो गई थी। जिन लोगों को रोका गया था। उन्हें मंगलवार को छोड़ा गया।
 
जानकारी के अनुसार वर्ष 2012 के अंतिम माह दिसंबर में 6 लाख भक्त माता के दर्शन को आए। जोकि पिछले साल से 92 हजार कम है। क्योंकि वर्ष 2011 के दिसंबर माह में 6 लाख 92 हजार 536 भक्त आए थे। वर्ष 2012 में ऐसा पहली बार हुआ।
 
जब तीन माह में दस लाख से ज्यादा भक्त माता के दर्शन करने को आए। जिसमें मई माह में 12.3 थे, जून में 12.62 और जुलाई में 12.1 लाख भक्त दर्शन करने आए थे। केवल अगस्त में यह 10 लाख के ऊपर नहीं जा पाया था। जबकि वर्ष 2011 में सिर्फ दो माह में दस लाख का आंकडा पार हुआ था। जिसमें जुलाई में 11.21 तथा अगस्त में 10.05 आए थे।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment