विज्ञापन
 
Home >> Jammu Kashmir >> Jammu >> Chamel Singh Died In Prison In Pakistan Sought To Bring The Body Back

पाकिस्तान की जेल में मरे चमेल सिंह का शव वापस लाने की मांग

भास्कर न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2013, 07:43AM IST
 
 

जम्मू। पाकिस्तान में 38 दिन पहले मारे गए भारतीय कैदी चमेल सिंह के परिजनों ने प्रदर्शन किया। वे चमेल का शव पाकिस्तान से वापस लाने की मांग कर रहे थे। अखनूर के परगवाल में लोगों ने पाकिस्तान के झंडे जलाए। इन लोगों ने पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग के खिलाफ भी रोष व्यक्त किया।
 
पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग ने चमेल के बेटे दारा को 11 फरवरी को ई-मेल भेजा। इसमें लिखा है कि लाहौर से बाघा बॉर्डर तक शव लाने का खर्च परिवार उठाए। अगर वह ऐसा नहीं कर सकता तो इसकी सूचना दे।
 
शव को बाघा बॉर्डर तक पहुंचाने का इंतजाम उच्चायोग करेगा। दारा ने एक दिन बाद ही 12 फरवरी को ईमेल का जवाब दे दिया। इस संबंध में उन्होंने कहा कि हमारी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। आप शव बाघा बॉर्डर तक पहुंचा दें। आगे के खर्च की व्यवस्था हम खुद कर लेंगे।
 
आठ दिन निकल जाने के बाद भी भारतीय उच्चायोग ने कोई जवाब नहीं दिया। इससे चमेल के परिजनों में रोष है। चमेल की 15 जनवरी को लाहौर की कोट लखपत जेल में मौत हो गई थी। उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
 
इस संबंध में चमेल के परिजनों ने कहा कि पाकिस्तान में पड़ा शव संस्कार के खिलाफ है, इसलिए सरकार जल्द से जल्द इस संबंध में कोई ठोस कदम उठाए।
 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment