विज्ञापन
 
Home >> Jammu Kashmir >> Jammu >> Chamel Singh's Body Handed Over To India By Pakistan

2008 में खेत में काम करते-करते पाक पहुंच गए थे चमेल सिंह, अब आई लाश

1 of 2 Photos
अटारी। जम्मू के चमेल सिंह का शव बुधवार को पाकिस्तान ने भारत को सौंप दिया। अटारी-वाघा सड़क मार्ग से भेजे गए शव को लेने के लिए उनके बेटे दारा सिंह और दीपक पहुंचे थे। 
 
दारा सिंह ने बताया कि उनका गांव परागवाल जम्मू में पाकिस्तान सीमा से लगा हुआ है। 2008 में खेत में काम करते समय चमेल सिंह गलती से सीमा पार चले गए और पकड़े गए। चार साल तक उन्हें पिता के बारे में जानकारी नहीं मिली।
 
2012 में पाक की कोट लखपत जेल से आई चिट्ठी से पता चला कि वह गिरफ्तार हो गए हैं। इसके बाद इन लोगों ने उनकी रिहाई के लिए राज्य तथा केंद्र सरकार से पैरवी करनी शुरू कर दी। 
 
डेढ़ महीने पहले खबर मिली कि उनकी मौत हो गई। फिर शव लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। सिंह के परिजन अटारी में तब नाराज हो गए जब शव को सरकारी गाड़ी से ले जाने की बात चली। इन लोगों का कहना था कि सरकार ने जीते जी खबर तो ली नहीं मरने के बाद शव कैसे ले जाएगी।
 
(वाघा बॉर्डर पर अपने पिता के शव का ताबूत खोलते दारा सिंह)

 


आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment