राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
Home >> Jammu Kashmir >> Jammu >> Compulsory Health Certificate Is Very Important For Amarnath Yatra
अगर करने हैं बाबा अमरनाथ के दर्शन तो लाना होगा कंपलसरी हेल्थ सर्टिफिकेट
भास्कर न्यूज नेटवर्क
| Feb 10, 2013, 08:28AM IST

जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए उन्हीं यात्रियों को पंजीकृत किया जाएगा जिनके पास कंपलसरी हेल्थ सर्टिफिकेट होगा। ये सर्टिफिकेट तय संस्थानों से मिलेंगे।
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ नवीन चौधरी ने बताया कि सर्टिफिकेट का फॉर्मेट मेडिकल एक्सपर्ट कमेटी ने तैयार किया है। फॉर्मेट को बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि सभी राज्यों, केद्र शासित प्रदेशों को फॉर्मेट जारी कर दिया है। सर्टिफिकेट कौन जारी करेगा, इसकी सूची झारखंड, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश चंडीगढ़ और त्रिपुरा ने बोर्ड को सौंप दी हैं।
अन्य राज्यों से जानकारी मांगी गई है। यात्रा के लिए एक फरवरी 2013 के बाद का ही सर्टिफिकेट वैध माना जाएगा। यात्रा 28 जून से शुरू होगी।







