राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
सात दिन बाद घाटी से कर्फ्यू हटा, इंटरनेट सेवाएं बहाल
गोविंद चौहान
| Feb 17, 2013, 08:32AM IST

जम्मू। भारतवंशी कश्मीर में शनिवार सुबह से कर्फ्यू हटा दिया गया है। राज्य में इंटरनेट सेवा से प्रतिबंध हटा लिया गया है। लेकिन केबल टीवी प्रसारण और मोबाइल के प्रीपेड नंबरों से एसएमएस पर प्रतिबंध जारी है। स्पोर्टस और मनोरंजन चैनल चल रहे हैं।
राज्य में सात दिनों बाद सभी दस जिलों से कर्फ्यू हटाया गया। लेकिन सुरक्षाबलों को अपने स्थानों पर बने रहने के आदेश दिए गए है। हुर्रियत ने रविवार तक हड़ताल का ऐलान किया है। हुर्रियत अफजल गुरु का शव उसके परिजनों को लौटाने की मांग कर रही है।
उल्लेखनीय है कि पिछले शनिवार को दिल्ली की तिहाड़ जेल में संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु फांसी दी गई थी। इसके बाद से कश्मीर के सभी दस जिलों में एतिहातन कर्फ्यू लगाया गया था।
इस दौरान हर रोज सुरक्षाबलों के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प होती थी। जिसमें तीन लोग मारे गए। जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। केबल टीवी प्रसारण पर अब भी प्रतिबंध जारी







