विज्ञापन
 
Home >> Jammu Kashmir >> Jammu >> Death Came As A Turning Point In Jammu The Car Fell 100 Feet Deep Trench 9 Killed 13 Injured

मोड़ बनकर आई मौत: 100 फीट गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 9 की मौत, 13 घायल

भास्कर न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2013, 01:56AM IST
 
 

जम्मू। डोडा जिले के भद्रवाह पुलिस थाना अंतर्गत बुधवार को एक वाहन खाई में गिर गया। जिसमें सवार नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि 13 अन्य गंभीर रुप से घायल हुए है। घायलों में शामिल 9 लोगों को इलाज के लिए जीएमसी में रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
 
जानकारी के अनुसार मेटाडोर नंबर जेके06:1389 बुधवार दोपहर को डोडा से भद्रवाह की तरफ आ रही थी। करीब दोपहर के तीन बजे बाला में एक मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे गाड़ी 100 फीट गहरी खाई में चली गई। यहां पर जांच के दौरान डॉक्टरों ने पांच को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा इलाज के दौरान भी चार की मौत हो गई। जिससे इस दुर्घटना में मरने वालों की गिनती 9 हो गई। 
 
मृतकों की पहचान किरण दीप पुत्र किशोरी लाल, पुष्पा देवी पत्नी कृष्ण लाल, रिंकू देवी पुत्री देव राज, निसार अहमद पुत्र अब्दुल रशीद, शाहिद हुसैन पुत्र अनायतउल्ला, ओम प्रकाश पुत्र जगत राम, जनक राम पुत्र बुधी राम सभी निवासी भद्रवाह, सज्जाद अली पुत्र सादिक अली निवासी झारखंड तथा असमा बैगम पत्नी नजीर अहमद निवासी खलैनी के रूप में हुई है।
 
13 घायलों में स्वर्णा देवी, लक्ष्मी देवी, अवरा हमीद, अली आलिया बैगम, निसार अहमद, आसिा हमीद, इरशाद हुसैन, संसार चंद, रोहित शर्मा, कृष्ण लाल, मूल राज, रुतवा तबसुम तथा जिगर के रुप में हुई है।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment