विज्ञापन
 
Home >> Jammu Kashmir >> Jammu >> Himachal Beat J&K By 73 Runs

हिमाचल ने जेएंडके को 73 रन से हराया

भास्कर न्यूज | Feb 20, 2013, 07:48AM IST
 
 

नादौन। मेजबान हिमाचल प्रदेश ने जेएंडके को 73 रन से पराजित कर शानदार जीत हासिल की। नादौन में खेल गए मैच में हिमाचल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 248 रन बनाए।
 
सलामी बल्लेबाज और कप्तान आकाश चोपड़ा ने 103 गेंदों का सामना करते हुए 72 रन की पारी खेल कर फॉर्म को हासिल कर लिया। हालांकि चोपड़ा ने महज 3 चौके लगाए। ऋषि धवन ने 37 और पारस डोगरा ने 34 रन का योगदान दिया। प्रशांत चोपड़ा ने 25 रन बनाए।
 
जेएंडके की तरफ से सोफी ने 4 और आर. दयाल ने 3 विकेट लिए। जवाब में विपक्षी टीम 42 ओवर में 175 रन ही बना सकी। हालांकि जेएंडके ने शुरूआती 50 रन एक विकेट खोकर बना लिए थे। लेकिन अहमद ओमेर (25) और आईआर सिंह (24) के आउट होते ही टीम बुरी तरह बिखर गई।
 
जेएंडके की टीम 55 रन पर एक विकेट से सीधे 7 विकेट पर 74 रन पर पहुंच गई। महज 19 रन जोड़ कर उसके 6 खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। 8वें विकेट के लिए पारे और पूनिया ने 60 रन जोड़ कर कुछ प्रतिरोध किया लेकिन पूनिया के आउट होते ही उम्मीद भी टूट गई।
 
पारे ने 78 गेंद में 52 रन की शानदार पारी खेली। हिमाचल की तरफ से राहुल सिंह ने 37 रन देकर 4 जबकि पी. ध्रुव सिंह और स्पिनर करणवीर सिंह ने 2-2 विकेट लिए।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment