नई दिल्ली। रेलवे को जम्मू-कश्मीर में 2016 तक चिनाब पुल का काम पूरा हो जाने की उम्मीद है जो विश्व का सबसे उंचा रेल पुल होगा।
चिनाब नदी पर बनने वाला यह मेहराबदार पुल नदी तल से 359 मीटर ऊपर होगा और यह कुतुब मीनार से पांच गुना ऊंचा होगा।
यह बारामूला और श्रीनगर को उधमपुर-कटरा-काजीगुंड के जरिए जम्मू से जोड़ेगा। इससे समूचा रास्ता करीब सात घंटे में तय किया जा सकेगा।
व्यवहार्यता और सुरक्षा चिंताओं जैसे विभिन्न मुद्दों की शिकार हुई यह महत्वाकांक्षी योजना आखिकरकार खंभों के निर्माण के साथ शुरू हो गई है।
उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के सीएओ बीडी गर्ग ने कहा, ‘हमारी योजना इसे समूची उधमपुर-बारामूला पट्टी के शुरू होने से पहले दिसंबर 2016 तक पूरा करने की है।’
एक हजार 315 मीटर लंबे इस अभियांत्रिकी अजूबे की कई अद्भुत विशेषताएं होंगी।
तस्वीरों में देखिए यह गौरवशाली प्रोजेक्ट..