विज्ञापन
 
Home >> Jammu Kashmir >> Jammu >> Pakistan Imposed Charges India Crossed The Line Of Control

पाकिस्तान ने लगाया आरोप... भारत ने पार की नियंत्रण रेखा

गोविंद चौहान | Jan 09, 2013, 06:42AM IST
 
 

जम्मू। कश्मीर के उड़ी सेक्टर में रविवार तड़के पाकिस्तान सीमा पर दोनों तरफ से पांच घंटे तक फायरिंग चली। पाकिस्तान ने इस फायरिंग में अपने एक सैनिक के मारे जाने और एक के जख्मी होने का दावा किया है। फायरिंग इतनी जोरदार थी कि सीमा के पास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल हो गया। काफी लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ भाग गए।
 
रविवार सुबह तीन बजे पाकिस्तान सेना ने उड़ी सेक्टर की चारुंडा बॉर्डर पोस्ट को निशाना बनाया। पहले तो छोटे हथियारों से फायर किया गया। लेकिन बाद में मोर्टार के गोलों का इस्तेमाल किया गया। हमला तेज होने पर भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई। सुबह रोशनी होने के बाद पाकिस्तान ने फायरिंग बंद की। गोलाबारी से गांव में दहशत का माहौल हो गया था। काफी लोग घरों को खाली करके बाहर चले गए थे।
 
पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों ने कहा है कि भारतीय जवानों ने सीमा पार करके उनकी सावन पतरा पोस्ट पर हमला किया। इसमें उनके दो जवान जख्मी हुए। बाद में एक ने दम तोड़ दिया। जबकि भारतीय सेना के अधिकारी इस बात को नकार रहे है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने मोर्टार के गोले दागे थे। ये गांव में गिरे। उसके जवाब में इस तरफ से भी फायरिंग की गई। किसी जवान ने सीमा पार नहीं की। 
 
पाक ने तोड़ा संघर्ष विराम : दहिया
 
भारतीय सेना के प्रवक्ता कर्नल जगदीश दहिया ने कहा कि पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सेना के एलओसी पार करने के आरोपों को गलत बताया। कहा कि अपनी हरकत को छिपाने के लिए वह उल्टा आरोप लगा रहा है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से आतंकियों की घुसपैठ कराने के इरादे से गोलाबारी की गई। पिछले एक माह में एक दर्जन बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है।
 
हेलिकॉप्टर करेंगे सीमा की निगरानी
 
जोधपुर। भारतीय वायुसेना पाकिस्तान सीमा पर अपने को और मजबूत बना रही है। लंबी सीमा की निगरानी के लिए 15 आधुनिकतम एमआई-17 वी5 हेलिकॉप्टर तैनात किए जा रहे हैं। इन हेलिकॉप्टरों के लिए बने कांप्लेक्स का वायुसेना प्रमुख एनएके ब्राउने सोमवार को उद्घाटन करेंगे। ये हेलिकॉप्टर हर तरह के मौसम में दिन-रात काम करने में सक्षम हैं। इससे सीमा पर निगरानी और चौकस हो जाएगी। 
 
(जम्मू में सीमा की निगरानी करता एक भारतीय सैनिक (फाइल फोटो))
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment