राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में बिछाई थीं बारूदी सुरंगें
भास्कर न्यूज नेटवर्क
| Jan 17, 2013, 06:52AM IST

जम्मू/नई दिल्ली। सीमा पर तनाव को लेकर पाकिस्तान भारत पर आरोप मढ़ रहा है। लेकिन सबूत उसके खिलाफ हैं। भारतीय सेना ने सोमवार को हुई फ्लैग मीटिंग के पाकिस्तानी करतूत के सबूत सौंपे थे।
इसमें बताया गया था कि 8 जनवरी को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना की हत्या के बाद पाक सैनिकों ने आस-पास कई बारूदी सुरंगें बिछा दी थीं। तलाशी के दौरान भारतीय सेना ने इसे बरामद किया था।
सेना ने बुधवार को ये सबूत आम लोगों के लिए जारी कर दिए। सेना की ओर से जारी फोटो में साफ दिख रहा है कि बारूदी सुरंगें पाकिस्तानी सेना की हैं। लेकिन जब फ्लैग मीटिंग के दौरान ये सबूत पाकिस्तानी ब्रिगेडियर को सौंपे गए तो उन्होंने इसे लेने और मानने से इनकार कर दिया।
सीमा पार से फायरिंग का दौर जारी
मंगलवार रातभर पाक की तरफ से फायरिंग जारी रही है। इस दौरान मेंढर और केजी सेक्टर की करीब आधा दर्जन पोस्टों को निशाना बनाया गया। तड़के फायरिंग बंद हुई। तब तक भारत की ओर से जवाबी फायरिंग होती रही।
> सेना ने पाक में बने बारूदी सुरंगों की फोटो जारी की
> फ्लैग मीटिंग के दौरान भी भारतीय दल ने सौंपे थे सबूत
> पाक ब्रिगेडियर ने सबूत लेने से मना कर दिया था







