विज्ञापन
 
Home >> Jammu Kashmir >> Jammu >> Reluctance Shown By India On The Offer Of Henna, LOC Quiet

हिना की पेशकश पर भारत ने दिखाई बेरुखी, नियंत्रण रेखा पर शांति

भास्कर न्यूज | Jan 21, 2013, 07:57AM IST
 
 

नई दिल्ली/जम्मू। पाक विदेश मंत्री हिना रब्बानी खर की बातचीत की पेशकश पर भारत ने बेरुखी दिखाई है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि पहले पाकिस्तान अपनी बर्बर हरकतों के लिए माफी मांगे। अपनी गलती माने और दोषियों को सजा दे। उसके बाद बातचीत के बारे में सोचा जा सकता है।
 
तिवारी ने गुरुवार को कहा, ‘भारत सरकार ने साफ संदेश दिया है कि अब रिश्ते पहले जैसे नहीं रह सकते। पाकिस्तान इसे समझे और कार्रवाई करे।’ विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने भी कहा है, ‘मंत्री स्तर की बातचीत जल्दबाजी में नहीं होती। हड़बड़ी दिखाए बिना एक-एक कदम आगे बढ़ना होगा।’   
 
खुर्शीद  ने मीडिया से कहा, ‘बातचीत के लिए अनुकूल माहौल बनाना होता है। प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की ओर से साफ संकेत मिले हैं कि अब हमें चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ना है। जल्दबाजी की जरूरत नहीं है।’ उन्होंने पाकिस्तान द्वारा युद्धविराम के उल्लंघन व भारतीय सैनिक का सिर काटने की घटना को लेकर कहा कि हमारी चिंताओं का जवाब मिलना चाहिए।  
 
खर ने बुधवार को कहा था कि सीमा पार से सेना और राजनेताओं के उकसाने वाले बयानों से तनाव बढ़ा है। नियंत्रण रेखा पर तनाव कम करने के लिए दोनों देशों को इससे जुड़े सभी गंभीर मुद्दों पर विचार करना चाहिए। दोनों देशों के बीच तनाव को दूर करने के लिए विदेश मंत्री स्तरीय वार्ता की जा सकती है।  
 
गौरतलब है कि आठ जनवरी को पाकिस्तान सैनिकों ने भारत की सीमा में घुसकर दो भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी थी। एक सैनिक का सिर काटकर ले गए थे। साल की शुरुआत से ही पाकिस्तानी फौज अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 20 से अधिक बार युद्धविराम का उल्लंघन कर गोलाबारी कर चुकी है।
 
कैबिनेट को दी जानकारी
 
रक्षा मंत्री एके एंटनी और विदेश मंत्री खुर्शीद ने सीमा पर बने हालात की कैबिनेट को जानकारी दी। खुर्शीद ने यह भी बताया कि पाकिस्तान ने अपने रुख को नरम किया है। उसने द्विपक्षीय बातचीत की पेशकश की है। पहले वह संयुक्त राष्ट्र से पूरे मामले की जांच कराने की मांग कर रहा था। दोनों देशों के मिल्रिटी ऑपरेशन्स के डीजी के बुधवार को बात करने के बाद भी तनाव कम हुआ है। तब से युद्धविराम का उल्लंघन भी नहीं हुआ है।
 
पाकिस्तानी युवक को वापस किया 
 
अटारी। सीमा पर तनाव के बीच सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को गलती से सीमा पार कर आए एक पाकिस्तानी युवक को उसके देश लौटा दिया। बल के अधिकारी ने कहा कि लाहौर का रहने वाला 24 साल का सैयद नसीम हुसैन शाह कहानगढ़ इलाके से भारत में आ गया था। गुरुवार को अटारी में उसे पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंप दिया गया।
 
नियंत्रण रेखा पर शांति
 
पिछले एक पखवाड़े में नियंत्रण रेखा कई बार धुआंधार गोलाबारी की गवाह बनी। लेकिन 48 घंटे से वहां शांति है। आखिरी बार बुधवार रात बारह बजे पुंछ सेक्टर में बालनोई में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई थी। 
इसका भारतीय सेना ने जवाब दिया था। सेना के मुताबिक स्थिति शांत होने के बावजूद नियंत्रण रेखा पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। किसी प्रकार की भड़काऊ कार्रवाई होने की स्थिति में नपा-तुला जवाब देने के निर्देश हैं।

 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment