विज्ञापन
 
Home >> Jammu Kashmir >> Jammu >> Tension On The Border Remained Police Informing Safeguards Against Nuclear Attack

सीमा पर तनाव कायम, पुलिस ने बताए परमाणु हमले से बचने के उपाय

गोविंद चौहान/एजेंसी | Jan 25, 2013, 06:30AM IST
 
 

जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर के लोगों को परमाणु हमले से बचने के लिए घर-घर बंकर बनाने का सुझाव दिया है। यही नहीं लोगों से 15 दिन की खाने-पीने की सामग्री इकट्ठी करने को भी कहा गया है। 
 
सिविल डिफेंस, होमगार्ड व स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स  के महानिरीक्षक की तरफ से सोमवार को यह विज्ञापन जारी हुआ था। पुलिस ने बाजार में पोस्टर लगाए और एक अखबार में भी इसे प्रकाशित कराया।
 
आम तौर पर युद्ध या युद्ध की संभावना के मद्देनजर जारी की जाने इस तरह की हिदायत को राज्य का पुलिस विभाग सामान्य कार्रवाई बता रहा है। सिविल डिफेंस के डीआईजी मुबारक गनी का कहना है कि यह  सिविल डिफेंस अभियान की वार्षिक तैयारी का हिस्सा मात्र है।
 
आईजी सिविल डिफेंस योगिन्द्र कौल का कहना था कि हमने लोगों को जागरुक करने के लिए ऐसा किया है। ताकि किसी भी प्रकार के हालात से निपटने के लिए लोग तैयार रहें।  इससे ज्यादा कुछ बताने से उन्होंने इंकार कर दिया।
 
गांव-गांव जाकर लोगों को सलाह दे रहे हैं पुलिस के जवान
 
पुलिस के जवान गांव-गांव जाकर लोगों को बंकर बनाने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि अगर घर में जगह न हो तो सामने खाली पड़ी जमीन पर बंकर बना लें। उन्हें बंकर में रखे जाने वाले उपकरणों की भी जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही बच्चों के बचाव के तरीके भी बताए जा रहे हैं। 
 
सीमा पर तनाव अब भी कायम
 
साल के शुरुआत से ही भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव की स्थिति है। दोनों तरफ से गोलीबारी बंद है लेकिन हालात बहुत सुधरे नहीं हैं। नियंत्रण रेखा पर इस महीने के शुरुआती 10 दिन के भीतर एक दर्जन से अधिक बार गोलीबारी की गई। पाकिस्तान की ओर से युद्धविराम का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तानी फौजियों ने भारत की सीमा में घुसकर दो भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी। एक का सिर काट ले गए थे।
 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment