विज्ञापन
 
Home >> Jammu Kashmir >> Jammu >> Three Soldiers Injured In A Landmine Explosion In Poonch Kashmir

कश्मीर के पुंछ में बारूदी सुरंग फटने से तीन जवान घायल

भास्कर न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2013, 05:49AM IST
 
 

जम्मू। पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में शनिवार देर रात बारूदी सुरंग की चपेट में आने से तीन जवान घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
तीनों जवान मेंढर सेक्टर में छपरी तथा ज्ञान पोस्ट के बीच गश्त कर रहे थे। अचानक एक जवान अनूप सिंह का पांव गलती से बारूदी सुरंग पर पड़ गया। जोरदार धमाका हुआ और तीनों उसकी चपेट में आ गए।
 
हरियाणा के रहने वाले अनूप की हालत गंभीर है। बाकी दोनों जवानों का इलाज चल रहा है। सेना ने घुसपैठ रोकने के लिए नियंत्रण रेखा पर बारूदी सुरंग लगाई है।
 
इनमें कुछ ऐसी भी है जो काफी समय पहले लगाई गई थी। उनके बारे में जवानों को जानकारी नहीं है। इसी वजह से यह हादसा हुआ।
 
घुसपैठ का प्रयास विफल
 
पाकिस्तान ने रविवार तड़के सीमा पर फायरिंग की। इसकी आड़ में पांच आतंकियों की घुसपैठ कराने का प्रयास किया। लेकिन भारतीय सेना की जवाबी फायरिंग के बाद आतंकी वापस भाग गए। फायरिंग राजौरी के बिंबर गली इलाके में बाकाकोट सेक्टर में की गई थी।
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment