विज्ञापन
 
Home >> Jammu Kashmir >> Jammu >> VHP Leader Togadia Packed Off From Jammu Airport

जम्मू एयरपोर्ट से बैरंग लौटाए गए प्रवीण तोगड़िया, शहर में घुसने ही नहीं दिया

भास्कर न्यूज | Feb 22, 2013, 08:02AM IST
 
 

जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया को जम्मू में दाखिल नहीं होने दिया। एयरपोर्ट पर हिरासत में लेकर उन्हें वहीं से वापस भेज दिया। 
 
जम्मू में तोगड़िया को दो दिवसीय धर्मरक्षा निधि कार्यक्रम के तहत कई आयोजनों में भाग लेना था। जब वे एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें अतिरिक्त जिला उपायुक्त ने नोटिस थमा दिया कि उन्हें शहर में दाखिल होने की अनुमति नहीं है। उनके आने से कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। उन्हें राज्य के विहिप नेताओं से मिलने की अनुमति भी नहीं दी गई। 
 
इसके विरोध में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट के बाहर प्रदर्शन किया। तोगड़िया ने आरोप लगाया कि उन्हें मौलिक अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। उनके भाषण से कभी भी देश में कानून व्यवस्था नहीं बिगड़ी है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment