राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
एमबीबीएस छोड़ आतंकी बना अफजल, जानिए कैसे हुआ 'संपर्क'
भास्कर न्यूज
| Feb 10, 2013, 08:28AM IST

श्रीनगर. सोपोर जिले के छोटे से गांव आबगाह में पैदा हुआ अफजल बचपन से ही तेज दिमाग था। 1986 में मैट्रिक पास किया। हायर सेकंड्री पास करने के बाद एमबीबीएस करने लगा। लेकिन 1990 में सब कुछ बदल गया।
वह एमबीबीएस के तीसरे साल में था, जब आतंकियों के संपर्क में आया। जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट में शामिल हुआ। फिर पीओके में आतंकी प्रशिक्षण हासिल किया। साथियों से मतभेद के बाद दिल्ली आ गया।
दिल्ली विवि से स्नातक की डिग्री ली। बैंक ऑफ अमेरिका में नौकरी की। दिल्ली में सात साल रहने के बाद 1998 में कश्मीर लौटा।
साल 2000 में टास्क फोर्स ने अफजल को गिरफ्तार किया। इसके बाद वह दिल्ली लौट आया। लेकिन आतंकियों से संपर्क बना रहा।








