विज्ञापन
 
Home >> Jammu Kashmir >> Kashmir >> Britain Rejects The Demand Of Mediation On Kashmir Matter

कश्मीर मामले पर मध्यस्थता की मांग ब्रिटेन ने ठुकराई

भास्कर न्यूज | Jan 25, 2013, 06:29AM IST
 
 

लंदन/जम्मू। ब्रिटेन ने कश्मीर मसला सुलझाने में किसी तरह के हस्तक्षेप से इनकार कर दिया है। उसने कहा कि इस समस्या का टिकाऊ समाधान खोजना भारत व पाकिस्तान का काम है। इसमें कश्मीरी लोगों की भागीदारी भी हो।  
 
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में जन्मे लॉर्ड नजीर अहमद ने बुधवार रात हाउस ऑफ लॉर्डस में कश्मीर में जनमत संग्रह कराने की हिमायत की। लेकिन उनके इस प्रस्ताव पर सरकार से कोई समर्थन नहीं मिला।
 
लॉर्ड अहमद ने कश्मीर पर संक्षिप्त बहस की शुरुआत की। फिर सरकार से पूछा कि क्या वह कश्मीर मुद्दे पर हस्तक्षेप करेगी?
 
इस पर विदेश और राष्ट्रमंडल मामलों की वरिष्ठ राज्य मंत्री वरोनस वारसी ने कहा, ‘कश्मीर मसले का स्थायी हल खोजना भारत-पाकिस्तान का काम है। मेरा मानना है कि ब्रिटेन अथवा किसी अन्य तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से इस प्रक्रिया में बाधा आएगी।’ 
 
भारतवंशी लॉर्ड स्वराज पॉल बहस में भाग नहीं ले पाए। उन्होंने एक बयान में कहा कि कश्मीर विवाद में हस्तक्षेप करना ब्रिटेन या अन्य किसी ताकत के लिए ठीक नहीं होगा।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment