विज्ञापन
 
Home >> Jammu Kashmir >> Kashmir >> Pakistan News: Six Killed In Fire

पाकिस्तान: इमारत में आग लगने से छह लोगों की मौत

भास्कर न्यूज | Jan 21, 2013, 03:04AM IST
 
 

लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर शहर में रविवार को एक वाणिज्यिक इमारत में आग लग जाने से 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और एक बच्चा शामिल है।
 
लाहौर में ऐतिहासिक लक्ष्मी चौक पर स्थित ‘अवान-ए-मशरिक’ प्लाजा में आज सुबह आग लगी। शुरूआती जांच में पता चला कि इलेक्ट्रिकल शार्ट सर्किट के कारण आग लगी हुई है। बाद में आग दो पास की इमारतों में भी फैल गई।
 
राहत और बचाव सेवा ‘रेस्क्यू 1122’ के प्रवक्ता जाम सज्जाद ने कहा कि इमारतों में फंसे 50 से अधिक लोगों को बाहर निकाल लिया गया है।
 
सज्जाद ने कहा, ‘हमने झुलसे हुए 18 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक बच्चा और एक महिला सहित 6 लोगों ने दम तोड़ दिया। 4 की हालत गंभीर बनी हुई है।’
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment