विज्ञापन
 
Home >> Jammu Kashmir >> Kashmir >> Snow Claimed The Lives Of Two Indian Soldiers After The Pakistani Military

पाकिस्तानी सेना के बाद अब बर्फ ने ली दो भारतीय सैनिकों की जान

1 of 2 Photos
श्रीनगर। बर्फ खिसकने से कुपवाड़ा में दो सैनिकों की मौत हो गई। वे नौगाम सेक्टर में अग्रिम सीमा चौकी पर तैनात थे। यहां 10 फीट हिमपात हुआ है।
 
खराब मौसम के कारण बचाव कार्य शुरू नहीं किया जा सका। हिमपात के कारण हवाई सेवाएं रोक दी गई हैं। श्रीनगर-जम्मू हाईवे भी बंद है।
 
हिमाचल में जबरदस्त बर्फबारी, मैदानों में बारिश
 
हिमाचल में वीरवार से शुरू हुई बर्फबारी शुक्रवार को भी जारी रही। किन्नौर जिले के रूनंग गांव में ग्लेशियर खिसकने से 6 मकान दब गए। दो लोग लापता हैं। ग्लेशियर वीरवार रात 10 बजे खिसका। किन्नौर के डीसी कैप्टन जेएम पठानिया ने बताया कि लगातार जारी बर्फबारी के कारण बचाव दल घटनास्थल तक नहीं पहुंच पा रहा है।
 
कुल्लू और मनाली में सैकड़ों पर्यटक फंसे हुए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, विशेष बचाव दल गठित कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के प्रयास जारी हैं। मनाली में 2.5 फीट बर्फ जम चुकी है। यातायात पूरी तरह ठप है।
 
चंडीगढ़ में 35 मिलीमीटर बारिश
 
हिमाचल में लगातार जारी बर्फबारी के कारण चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा की ज्यादातर जगहों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। शुक्रवार को यहां 35 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़ में शुक्रवार को दिन का अधिकत तापमान 15.8 डिग्री दर्ज किया गया।

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment