राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
कश्मीरी युवाओं को मोटिवेट करूंगा : रसूल
भास्कर न्यूज
| Jan 23, 2013, 07:08AM IST

मोहाली। नेट सेशन में दोपहर के समय में गोरे रंग का एक स्पिनर कभी धोनी, तो कभी गंभीर को अभ्यास करवाता दिखा। यह और कोई नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट में पहला कश्मीरी खिलाड़ी परवेज रसूल था।
हाल ही में इंडिया-ए की टीम में चुने गए रसूल को कुछ अन्य रणजी प्लेयर्स के साथ नेट सेशन के लिए टीम मैनेजमेंट ने बुलावा भेजा था। नेट प्रैक्टिस के बाद भास्कर ने इस पहले कश्मीरी खिलाड़ी से उनके सफर में जाना।
छोटे कद के रसूल ने इस रणजी सीजन में गेंद से नहीं, बल्कि बल्ले से भी सबको प्रभावित किया। अनंतनाग के रहने वाले रसूल ने 7 मैचों में 33 विकेट झटके और साथ ही 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 594 रन बना कर ऑलराउंडर बनने का सबूत दिया।







