दिल्ली। नई दिल्ली के एक पत्रकार विनोद के जोसे ने कुछ वर्ष पहले संसद पर हमले के आरोपी अफजल गुरु की चुस्त सुरक्षा बंदोबस्त के बीच तिहाड़ जेल में उससे मुलाकात की थी। प्रस्तुत हैं इस इंटरव्यू के कुछ अंश और विनोद जोसे के शब्दों में अफजल गुरु की लाइफ स्टोरी :
तिहाड़ जेल में उच्च सुरक्षा बंदोबस्त के बीच अफजल गुरु को बैरेक नंबर 3 में रखा गया था। यहां पहुंचने से पहले सुबह साढ़े 4 बजे तीन से चार बार मेरी तलाशी ली गई थी। मेटर डिटेक्टर मशीन में कुछ आवाज आने के कारण मेरा बेल्ट, घड़ी उतरवा ली गई थीं। जब पुलिस मुझे लेकर पूरी तरह संतुष्ट हो गई, तब जाकर मुझे अफजल से मिलने की अनुमति मिली।
यहां छोटे-छोटे क्यूबिकल्स के साथ एक कमरा था। कमरे में कांच और लोहे की एक जाली थी, जो कैदी और उससे मिलने वालों के बीच की रेखा थी। परस्पर बातचीत के लिए स्पीकर और माइक लगा हुआ था।
आगे की स्लाइड्स में क्लिक करके देखें अफजल गुरू ने इंटरव्यू क्या-क्या कहा था...
साभार - http://www.kashmirnewz.com/n000122.html