विज्ञापन
 
Home >> Jammu Kashmir >> Rajya Vishesh >> Afzal Gurus Body Will Be Brought To Kashmir

PHOTOS: कश्मीर लाया जाएगा अफजल गुरु का शव, पहले से ही खोद रखी है कब्र

1 of 8 Photos
जम्मू। आतंकी अफजल गुरु के परिजनों ने दावा किया है कि उसका शव कश्मीर लाया जाएगा। इसके लिए उनकी दिल्ली में शीर्ष नेताओं और अधिकारियों से बात हो चुकी है।
 
परिजनों ने कहा कि सरकार ने उन्हें अगले हफ्ते तक शव सौंपने की बात कही है। अफजल को संसद पर हमले में दोषी पाए जाने के बाद फांसी दी गई थी।
 
जम्मू-कश्मीर की सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस भी केंद्र पर दबाव बना रही है कि कश्मीर में बिगड़ते हालात पर काबू पाने के लिए अफजल का शव परिजनों को सौंपा जाए।
 
कैबिनेट बैठक में हो सकता है फैसला
 
इस संदर्भ में शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्रालय के उच्चाधिकारियों की एक अहम बैठक हुई है। कहा जा रहा है कि अगले हफ्ते प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट में इस पर अंतिम फैसला हो सकता है।
 
परिजनों के अनुसार, शव को अगले हफ्ते नई दिल्ली से श्रीनगर एयरपोर्ट पर लाया जाएगा। वहां से उसे सीधे सोपोर अफजल गुरु के परिजनों को सौंपा जाएगा।
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment