विज्ञापन
 
Home >> Jammu Kashmir >> Kashmir >> Artisans Get A Loan At 2 Percent Interest

दस्तकारों को 2 प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा ऋण

bhaskar news | Sep 20, 2012, 07:40AM IST
 
 

श्रीनगर. जिले के हथकरघा एवं हैंडलूम से एसोसिएटिड 70 हजार दस्तकारों को चालू माली वर्ष के तहत आर्टीजन क्रैडिट कार्ड स्कीम (एसीसीएस) के अधीन लाया जाएगा। इससे दस्तकारों को बिना किसी गारंटी अथवा मोर्टगेज के दो प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध हो पाएगा।





इस बात की घोषणा उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री एसएस सलाथिया ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर हैंडीक्राफ्ट विभाग द्वारा इंडियन इनस्टीच्यूट ऑफ कार्पेट टेक्नालॉजी (आईआईसीटी), डाउनटाउन में अपने संबोधन के दौरान कही।





सलाथिया ने कहा कि सरकार जम्मू कश्मीर बैंक के साथ दस्तकारों को एसीसी जारी करने के लिए संपर्क करेगी। जिसका उद्देश्य बड़े पैमाने पर हैंडलूम एवं हथकरघा सेक्टर को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 86वीं राज्य स्तरीय बैंकर कमेटी की बैठक के दौरान दस्तकारों के लिए इस स्कीम को शुरू करने के आदेश जारी किए थे।





उन्होंने कहा कि आज 3 हजार एसीसी वितरित किए गए तथा इस स्कीम को राज्य के अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा। इस दौरान दस्तकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा की प्रिमियर की 60 प्रतिशत अदायगी की भी घोषणा की गई। बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य के आयुक्त सचिव शांत मनू, जेके बैंक के प्रधान बीए लोन, विभिन्न विभागों के प्रमुख सहित दस्तकार भी उपस्थित थे।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment