विज्ञापन
 
Home >> Jammu Kashmir >> Jammu >> Baba Will Be Held On October 14 In Kailk Dev Templ

बाबा कैलख देव मंदिर बनतालाब में 14 अक्तूबर को होगा आयोजन

bhaskar news | Sep 30, 2012, 07:35AM IST
 
 

जम्मू. सांप्रदायिक सद्भावना का प्रतीक बाबा कैलख देव मंदिर बनतालाब में 14 अक्टूबर को भव्य दंगल आयोजित किया जाएगा। मंदिर प्रबंधन एवं बाबा कैलख देव विशाल दंगल कमेटी इस दंगल को आयोजन करवा रही है। इस वर्ष भी जेएंडके समेत 8 राज्यों के पहलवान इस दंगल में अपना दम दिखाएंगे। गत वर्ष भी मंदिर में बड़ा दंगल आयोजित किया गया था।






बाबा कैलख देव मंदिर के महंत रोहित शास्त्री के मुताबिक मंदिर क्षेत्र में सांप्रदायिक सद्भावना का प्रतीक है। हिंदु समुदाय के अलावा क्षेत्र में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोग भी बाबा कैलख देव को मानते हैं। इसी सांप्रदायिक सद भाव को आगे बढ़ाते हुए दोनों समुदाय भव्य दंगल का आयोजन करते आ रहे हैं। इस वर्ष भी रियासत के अलावा पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, यूपी और मध्यप्रदेश के पहलवान दंगल में अपना दम दिखाएंगे। दंगल 14 अक्टूबर रविवार सुबह 11 बजे शुरू होगा और शाम को संपन्न होगा।





बाबा कैलख देव विशाल दंगल समिति के प्रधान नादान सिंह के मुताबिक दंगल को लेकर कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और पहलवानों से संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही दंगल में इनामों के बारे में घोषणा की जाएगी। क्षेत्र के दोनों समुदाय के लोग किसी न किसी माध्यम से प्रयासरत हैं कि आपसी सद्भाव को कायम रखा जा सके। इस अवसर पर दंगल कमेटी के असगर अली, साबर अली, कुलदीप सिंह, केडी सिंह, सुनील दत राका और शाबीर सिंह रकवाल भी मौजूद थे।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment