राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
बाबा कैलख देव मंदिर बनतालाब में 14 अक्तूबर को होगा आयोजन
bhaskar news
| Sep 30, 2012, 07:35AM IST

बाबा कैलख देव मंदिर के महंत रोहित शास्त्री के मुताबिक मंदिर क्षेत्र में सांप्रदायिक सद्भावना का प्रतीक है। हिंदु समुदाय के अलावा क्षेत्र में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोग भी बाबा कैलख देव को मानते हैं। इसी सांप्रदायिक सद भाव को आगे बढ़ाते हुए दोनों समुदाय भव्य दंगल का आयोजन करते आ रहे हैं। इस वर्ष भी रियासत के अलावा पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, यूपी और मध्यप्रदेश के पहलवान दंगल में अपना दम दिखाएंगे। दंगल 14 अक्टूबर रविवार सुबह 11 बजे शुरू होगा और शाम को संपन्न होगा।
बाबा कैलख देव विशाल दंगल समिति के प्रधान नादान सिंह के मुताबिक दंगल को लेकर कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और पहलवानों से संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही दंगल में इनामों के बारे में घोषणा की जाएगी। क्षेत्र के दोनों समुदाय के लोग किसी न किसी माध्यम से प्रयासरत हैं कि आपसी सद्भाव को कायम रखा जा सके। इस अवसर पर दंगल कमेटी के असगर अली, साबर अली, कुलदीप सिंह, केडी सिंह, सुनील दत राका और शाबीर सिंह रकवाल भी मौजूद थे।






