राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
शाहरुख के प्रशंसकों पर बरसे डंडे
भास्कर न्यूज
| Aug 29, 2012, 13:46PM IST

पहलगाम में शाहरुख खान की शूटिंग की खबर सुन कर बड़ी तादाद में आसपास से लोग अरू वेली में एकत्रित हो गए थे। शूटिंग को सही ढंग से निपटाने के लिए बड़ी तादाद में पुलिस को तैनात किया गया था। दर्शकों की भीड़ इतनी थी कि उन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। लाल बाजार के इम्तियाज ने बताया कि पुलिस ने उन्हें शाहरुख खान को निकट से नहीं देखने दिया। बुजुर्ग गुलाम मोहिदीन ने पुराने दिनों की याद ताजा करते हुए कहा कि पहले भी लोग फिल्म स्टार को देखने के लिए एक जगह से दूसरी जगह चले जाते थे। कभी कश्मीर घाटी फिल्म स्टार से भरी रहती थी और लोग भी अपने चहेते स्टार को देखने जाते थे। कभी कभी और सिलसिला की कश्मीर में शूटिंग करने वाले यश चोपड़ा ने भी कश्मीर में आतंकवाद बढऩे पर स्विटजरलैंड का रुख कर लिया। रियासत में अमन लौटने पर यश चोपड़ा अपनी पत्नी पामेला एवं बेटे आदित्य चोपड़ा के साथ अनाम फिल्म की शूटिंग के लिए कश्मीर लौटे हैं। गुलमर्ग, डल झील तथा श्रीनगर शहर के कुछ हिस्सों में फिल्म की शूटिंग होनी है। शूटिंग देखने आए कश्मीर के युवाओं को उम्मीद है कि उन्हें शाहरुख को करीब से देखने का मौका जरूर मिलेगा। बताया जा रहा है कि किंग खान फिल्म में सेना के बम निरोधक दस्ते के विशेषज्ञ का रोल कर रहे हैं। फिल्म की लगभग 100 लोगों की टीम पहलगाम में शूटिंग के लिए डेरा डाले हुए है।








