विज्ञापन
 
Home >> Jammu Kashmir >> Jammu >> Fire Fighters Were Killed On Postal Tribute To Mum

मुंबई डाक पर मारे गए फायर फाइटर्स को दी श्रद्धांजलि

Dainik Bhaskar News | Apr 15, 2012, 06:05AM IST
 
 

कठुआ. 1944 में मुंबई डाक पर मारे गए फायर फाइटर्स को श्रद्धांजलि देने के साथ ही फायर सेफ्टी वीक का शुभारंभ हो गया। दमकल विभाग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विभाग के 66 शहीदों के साथ ही उस हादसे में मारे गए अन्य 250 लोगों को भी श्रद्धांजलि दी गई।


सहायक निदेशक दमकल विभाग पीके भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को फायर सेफ्टी के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल तक चलने वाले इस सप्ताह में आग से बचाव और घटनाएं न हो के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

इन नंबरों पर दें सूचना


सहायक निदेशक दमकल पीके भट्ट ने लोगों से अपील की कि जब भी विभाग की कोई गाड़ी अलार्म देती निकले तो उसे रास्ता जरूर दें जिससे कोई बड़ा हादसा टाला जा सके। आग लगने की सूचना देते समय अपना पूरा पता व मोबाइल नंबर सही और स्पष्ट दें, जिससे समय रहते सही जगह पर सहायता पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि विभाग के नंबर 101 के अलावा 34313 व 32128 पर भी किसी भी घटना की जानकारी दी जा सकती है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment