विज्ञापन
 
Home >> Jammu Kashmir >> Jammu >> Firing At Pakistan Shrine

पड़ोसी के नापाक इरादे : पाकिस्तान ने दरगाह पर की फायरिंग

Bhaskar News | Dec 07, 2012, 02:42AM IST
 
 

जम्मू. पाकिस्तानी सेना ने वीरवार शाम एलओसी पर स्थित पानसर गांव में पीर बाबा की दरगाह को निशाना बनाया। गोलीबारी उस समय हुई जब दरगाह में भंडारा चल रहा था।
 
पानसर गांव कठुआ जिले के राजबाग इलाके में है। पीर बाबा की दरगाह पहले पाकिस्तान में थी, पाक भंडारा करता था। लेकिन सीमा बंटवारे के बाद दरगाह भारत में आ गई, तब से बीएसएफ जवान भंडारा करने लगे।
 
हर साल बीएसएफ की 68 बटालियन भंडारा आयोजित करती है। बीएसएफ अधिकारियों ने कहा कि हम धार्मिक काम में लगे हैं। इसी वजह से जवाबी फायरिंग नहीं की। उधर, पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में भी पाक ने फायरिंग की। इसकी आड़ में छह से ज्यादा आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की। सुरक्षाबलों ने यह कोशिश नाकाम कर दी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment