विज्ञापन
 
Home >> Jammu Kashmir >> Rajya Vishesh >> Greatful Bow To Maharaja Hari Singh

महाराजा हरि सिंह की 117वीं वर्षगांठ पर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

भास्कर न्यूज | Sep 25, 2012, 08:36AM IST
 
 


जम्मू.महाराजा हरि सिंह की 117वीं वर्षगांठ पर रविवार को नेशनल पैंथर्स यूनियन (एनपीएसयू) ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रांतीय प्रधान विरेंदर सिंह की अध्यक्षता में जम्मू यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में महाराज हरि सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। महाराजा के जन्मदिवस पर राज्य में अवकाश रखे जाने की मांग को लेकर प्रस्ताव भी पारित किया गया।
वहीं एक अन्य कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ मंत्री गुलाम नबी आजाद ने महाराजा हरि सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों को याद किया। अंतिम डोगरा शासक को श्रद्धांजलि देते हुए एनपीएसयू नेता ने उनके द्वारा समाज की बेहतरी के लिए किए गए कामों को याद किया। सिंह ने कहा कि महाराजा ने समाज की बेहतरी के लिए कई कानूनों को अपने कार्यकाल में लागू करवाया।
उन्होंने 1928 में बाल विवाह पर रोक लगाई, हिंदू विधवा महिलाओं का पुनर्विवाह, वैश्यावृत्ति, कन्या भू्रण हत्या, छुआछूत, प्राइमरी शिक्षा अनिवार्य और लगान वसूली जैसे सामाजिक कुरीतियों पर कानून को अमल में लाया। इन कानूनों को अमल में लाने को उन्हें जनता के रोष भी सहना पड़ा था। डोगरा शासक को श्रद्धांजलि देते हुए अन्य वक्ताओं ने कहा कि महाराजा हरि सिंह ने लार्ड माउंट बेटन के दबाव को नहीं सनहा और पाकिस्तान में शामिल नहीं हुए।
इसके साथ ही इतिहास के विषय में महाराज हरि सिंह की जीवनी को शामिल करने की मांग रखी। पार्टी मुख्यालय जम्मू तथा श्रीनगर में भी कार्यक्रम आयोजित हुए। सांबात्नशहर के हरि सिंह चौक में अमर क्षत्रिय राजपूत सभा की ओर से महाराजा हरि सिंह के जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व मेजर दिलीप सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।
महाराजा हरि सिंह जी की प्रतिमा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई जिसके बाद मौनव्रत रख उन्हें याद किया गया। इस दौरान सैकडों लोगों ने श्रद्धांजलि समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में महाराजा हरी सिंह द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसलों व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। महाराजा हरी सिंह जी ने ही राज्य को ऊंचाइयों की बुलंदियों पर पर पहुंचाया।
 
 
 
विस सत्र में लोकपाल पर निजी विधेयक लाएंगे भाजपा विधायक
 
सरकार क्रेडिट कार्ड के अलावा किसानों को और सुविधाएं देगी
 
कश्मीर में अघोषित कर्फ्यू , धारा 144,लाठी चार्ज और पथराव

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment