HAPPY FRIENDSHIP DAY: छाया खुमार, इस बार की पंचलाइन ‘जो तेरा है वो मेरा है’

जम्मू। चाहे बच्चे हों या जवान या फिर बूढ़े, यह बात बिल्कुल सब पर फिट बैठती है कि...हर एक फ्रैंड जरूरी होता है। लेकिन आजकल फ्रैंडशिप को लेकर नई पंच-लाइन है। ‘जो तेरा है वो मेरा है’।
सब पर फ्रैंडशिप डे का खुमार छाने लगा है। इस बार फ्रैंडशिप डे का ज्यादा क्रेज डिजिटल मीडिया पर अधिक देखने को मिल रहा है। सोशल नेटवर्किग साइट्स फेसबुक और ट्विटर पर तो लोग ने पहले ही कमेंट पोस्ट करना शुरू कर दिया है। वहीं शहर में चारों ओर युवाओं को लिए लुभावने विज्ञापन लगे हैं। बाजारों में यहां-तहां गिफ्ट के ऑफर दिए जा रहे हैं। यूनिवर्सिटी और कॉलेज के छात्र विशेष तौर पर फ्रैंडशिप डे को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस बार फ्रैंडशिप डे पर अपने बेस्ट फ्रैंड को इंप्रैस करने के लिए युवा अपने दोस्त को अच्छे से अच्छा गिफ्ट देना चाहते हैं। फूल से लेकर इलैक्ट्रानिक उपकरणों तक की बाजार में भरमार है।
जम्मू यूनिवर्सिटी में एमए इंग्लिश की छात्रा पूनम का कहना है कि फ्रैंडशिप डे उनके लिए खास अवसर है। वो अपनी बेस्ट फ्रैंड को ऐसा गिफ्ट देगी जिसे पाकर वो बेहद खुश होगी। युवाओं में एयरटेल डिजिटल फ्रैंडशिप बैंड को लेकर भी काफी क्रेज है। भारती एयरटेल ने सोशल नेटवर्किग साइट पर इस एप्लीकेशन को शुरू किया है। इसके अंतर्गत यूजर को अपने फ्रैंड्स को डिजिटल फ्रैंडशिप बैंड के साथ टैग करके इनवाइट करना होगा। जैसे जैसे टैग किए हुए फ्रैंड्स की संख्या बढ़ती जाएगी डिजिटल फ्रैंडशिप बैंड का साइज बढ़ता जाएगा। वुमन कॉलेज गांधी नगर की स्टूडेंट निहारिका के अनुसार यह एक अच्छी पहल है, इससे उनको फ्रैंड्स की लिस्ट बढ़ाने का बेहतरीन मौका मिला है। डिजिटल मीडिया के सहारे उन लोगों तक भी पहुंचा जा सकता है जो हमसे सैकडों मील दूर रहते हैं।
डिजिटल मीडिया उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद है जो फिजीकली अपने दोस्तों से नहीं मिल सकते।








