विज्ञापन
 
Home >> Jammu Kashmir >> Jammu >> In Addition To The Credit Card Will Be Farmers And

सरकार क्रेडिट कार्ड के अलावा किसानों को और सुविधाएं देगी

bhaskar news | Sep 22, 2012, 08:39AM IST
 
 


जम्मू. उपमुख्यमंत्री तारा चंद ने किसानों को क्रेडिट कार्ड बांटते हुए भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार कृषि क्षेत्र पर खास ध्यान दे रही है। इसके अलावा सरकार किसानों को मार्डेन तकनीकी एवं उपकरण मुहैया करवाने के लिए हर तरह की मदद प्रदान कर रही है।

 

मौजूदा सरकार चाहती है कि कृषि क्षेत्र से जुड़े दावेदारों को शामिल कर कल्याणकारी योजनाएं तैयार की जाएं ताकि किसानों को लाभ मिले। उपमुख्यमंत्री ताराचंद परगवाल के गुड़ा मन्हासां में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनसभा में उपमुख्यमंत्री तारा चंद ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड किसानों को निजी आर्थिक मदद मुहैया करवाने वालों से बचाते हैं। समय पर आर्थिक सुविधा मिलने पर किसान खेतों में फसल लगा सकते हैं और इससे पंप सेट, स्प्रे का सामान और डेरी के लिए पशुओं को खरीदा जा सकता है।

इसके अलावा किसान क्रेडिट कार्ड से आसान ब्याज पर लोन लेकर जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। किसानों के फायदे के लिए शुरू की गई इस योजना में पंच, सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका और इसके लिए उन्हें किसानों को जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि 100 प्रतिशत किसानों को क्रेडिट योजना के तहत पंजीकृत किया जाना चाहिए और जो पंच-सरपंच अधिक रजिस्ट्रेशन करवाए गए उसे सम्मानित किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री तारा चंद ने जनसभा में किसानों में किसान क्रेडिट कार्ड भी वितरित किए। उन्होंने एसडीएम से कहा कि ब्लॉक को चार जोन में बांट कर केसीसी और रोजगार कैंप का आयोजन करें। लोगों को पेश आ रही मुश्किलों का संज्ञान लेते हुए उन्होंने गुड़ा मन्हासां में ट्यूबवेल बनाने की मंजूरी दी। इसके अलावा स्थानीय प्राइमरी स्कूल की बाउंडरी दीवार बीएडीपी के तहत निर्मित करवाने की घोषणा की। कार्यक्रम में एसडीएम अखनूर, एनएस जमवाल, कृषि अधिकारी जतिंदर शर्मा, बैंक अधिकारी आरसी शर्मा समेत प्रमुख नागरिक और केवल शर्मा भी मौजूद थे।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment