विज्ञापन
 
Home >> Jammu Kashmir >> Jammu >> IPL Matches Have To Be Expensive

आईपीएल मैच देखना पड़ा महंगा

dainik bhaskar news | Apr 19, 2012, 06:39AM IST
 
 

रामनगर/ऊधमपुर. शहर में जहर खाकर आत्महत्या करने के प्रयास के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को जिले के मजौड़ी गांव में विवाहित महिला एवं चोपड़ा शाप में 22 वर्षीय युवक ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। समय से अस्पताल पहुंचने के चलते दोनों की जान बच गई। जानकारी के अनुसार मजौड़ी गांव में बीती रात को टीवी पर आईपीएल क्रिकेट मैच देखना एक पति को महंगा पड़ गया।



मजौड़ी निवासी विवाहिता बबली देवी अपने पति संजीव सिंह से सास भी कभी बहू नाटक लगाने के लिए कह रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच हुए विवाद के कारण बबली देवी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।




इस पर उसे इलाज के लिए सुबह करीब 4 बजे रामनगर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां विवाहिता की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं जहर खाने की दूसरी घटना चोपड़ा शाप इलाके में सामने आई, जहां 22 वर्षीय युवक सन्नी पुत्र संत राम ने रहस्यमय परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर जाने देने की कोशिश की। लेकिन परिवार के सदस्य समय रहते उसे जिला अस्पताल ऊधमपुर ले आए, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं रामनगर व रैंबल पुलिस ने इस संबंध में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment