जम्मू. बस स्टैंड क्षेत्र में सुरक्षा के लिए लगाए गए पंजाब पुलिस के जवान ने वीरवार रात आठ बजे के करीब बस स्टैंड के मैन गेट में फायरिंग कर दी। उसकी पहचान पंजाब आईआरपी की दूसरी बटालियन के जवान योग राज सिंह के रूप में हुई है। उसने दो राउंड फायर किए। जिससे क्षेत्र में दहशत हो गई। जवान को पकड़ लिया गया है।