विज्ञापन
 
Home >> Jammu Kashmir >> Jammu >> Kashmir, Pakistan Chief

'हमने फायरिंग शुरू की तो पता नहीं कहां खत्म होगी'

गोविंद चौहान | Oct 18, 2012, 02:05AM IST
 
 


जम्मू.  जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को चुनौती दी है। आए दिन सीमा पार से हो रही गोलीबारी पर उन्होंने नाराजगी जताई है। कहा है, 'पाकिस्तान फायरिंग बंद करे। हमारे पास भी हथियार हैं।


अगर हमने भी इस तरफ से फायरिंग शुरू कर दी तो पता नहीं कहां पर जाकर खत्म होगी।Ó उमर बुधवार को कश्मीर यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'दोनों देशों में संघर्ष विराम हुआ है तो पाकिस्तान इसका मान रखे। फायरिंग को लेकर पाकिस्तान से बात की गई है, ताकि सीमा पर फिर ऐसे हालात न बनें।


लगातार तोड़ा संघर्ष विराम


पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। इन मामलों में साल-दर-साल इजाफा हो रहा है। रक्षा मंत्रालय के रिकॉर्ड के मुताबिक, 2009 में 28,2010 में 44,2011 में 51 और इस साल अगस्त तक 31 बार सीमा पार से गोलीबारी हुई है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment