विज्ञापन
 
Home >> Jammu Kashmir >> Jammu >> Omar Coalition Government Not Run Properly: Chaman

गठबंधन सरकार ठीक से नहीं चला पा रहे उमर : चमन

bhaskar news | Sep 29, 2012, 05:24AM IST
 
 

जम्मू. पंचायतों को अधिकार नहीं दिए जाने और गठबंधन में संविधान के 73वें और 74वें संशोधन पर मची खींचतान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधायक प्रो. चमन लाल गुप्ता ने कहा कि गठबंधन सरकार के घटक नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस लोकतंत्र के साथ न्याय नहीं कर रहे और अपने ढंग से लोकतंत्र को चला रहे हैं।






पंच, सरपंचों की हत्याओं की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि हिंसा से किसी मसले का हल नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सोमवार को शुरू हो रहे राज्य विधानसभा सत्र में उनके साथ विधायक पंचायतों के साथ जनहित के मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाएंगे।






प्रो. चमन लाल गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सोमवार को शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के तीन सेशन होने चाहिए थे लेकिन राज्य सरकार दो ही सेशन करवा रही है और समय भी कम रखा गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों से पहले उन्होंने रियासत में भारतीय संविधान के 73वें और 74वें संशोधन को लागू किए जाने का जोर दिया था लेकिन अब गठबंधन के घटक नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस में इसे लेकर खींचतान शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि बुनियादी लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए पंच, सरपंचों को संशोधन के तहत अधिकार मिलने चाहिए।





वहीं विधायक भारत भूषण ने कहा कि गठबंधन सरकार पंच, सरपंचों की हत्याओं के लिए जिम्मेदार है क्योंकि उन्हें सुरक्षा नहीं मुहैया करवाई गई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के स्तंभों को समाप्त किया जा रहा है। एक सवाल के जवाब में प्रो. चमन लाल गुप्ता ने कहा कि पंच सरपंचों की हत्याएं राजनीतिक नहीं बल्कि पूरी तरह से आतंकवादी घटनाएं हैं। वहीं प्रो. चमन लाल गुप्ता ने कहा कि भाजपा भले ही उन्हें अपने विधायक नहीं मानती हो लेकिन सदन में वह भाजपा विधायक दल के नेता हैं।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment