विज्ञापन
 
Home >> Jammu Kashmir >> Kashmir >> Omar Lee Mcil Cabinet Meeting

उमर ने ली मछील में कैबिनेट बैठक

bhaskar news | Sep 13, 2012, 03:57AM IST
 
 


श्रीनगर. सरकार को लोगों के दरवाजे तक पहुंचाने की कवायद में राज्य कैबिनेट की बैठक उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के दूरस्थ इलाके मछील में आयोजित हुई। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इसकी अध्यक्षता की। दूर-दराज इलाकों में कैबिनेट बैठक के आयोजन का मुख्य उद्देश्य इन क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं से अवगत होना है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने इन गर्मियों के दौरान कैबिनेट की बैठकें टंगधार करनाह में की थी। बैठक में मछील के विकासीय मुद्दों पर चर्चा की गई। जिला अधिकारियों को मौके पर ही निदेश दिये गए। इसके अलावा पंचों, सरपंचों एवं स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ भी बैठकें की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचने का उद्देश्य है कि सरकार द्वारा लागू की गई विकासीय प्रक्रियाओं का जायजा लिया जाए। उन्होंने कहा कि दूरदराज क्षेत्रों में सड़क संचार व्यवस्था को लागू कर अधिकतर सड़कों को मुख्य राजमार्गो से जोड़कर नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। उमर ने मछील में प्रशासनिक ब्लाक का भी उद्घाटन किया जिसमें सरकारी कर्मचारियों को आवासीय सुविधा मुहैया होगी। 6 पुलिस उच्चाधिकारियों के तबादले किए बैठक में दो आईजी तथा चार डीआईजी के तबादले का आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार आईजी वीके सिंह जोकि डेपुटेशन से वापस आए है। उन्हें आईजी ट्रेनिंग सीआईवी पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। वहां पर तैनात कमल सैनी को आईजी रेलवे बनाया गया है। रेलवे में पहले एक्यू मन्हास तैनात थे। जोकि 32 अगस्त को रिटायर्ड हुए है। उनकी जगह को भरने के लिए ही लगाया गया। इसके अलावा डीआईजी एसएस खांदरे जोकि अपनी तैनाती के आदेश का इंतजार कर रहे थे। उन्हें डीआईजी ट्रेनिंग सीआईवी पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। यहां पर तैनात शकील अहमद बैग को डीआईजी ट्रैफिक जम्मू लगाया गया है। जबकि ट्रैफिक में तैनात दानिश राना को राजौरी पुंछ का नया डीआईजी बनाया गया है। इसके अलावा मनीश कुमार सिन्हा को डीआईजी राजौरी पुंछ रेंज से सीबीआई में डेपुटेशन पर भेजा गया है। इसके अतिरिक्त नसरीन खान को डिपार्टमेंट आफ आर्काइव के निदेशक के तौर पर पदोन्नत करने को मंजूरी दी। इसके अतिरिक्त खौड में बनने वाले कालेज के लिए 108 कनाल और नौ मरला सरकार भूमि के ट्रांसफर को भी मंजूरी दी गई।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment