विज्ञापन
 
Home >> Jammu Kashmir >> Jammu >> Pak Six Thousand Rounds

पाक ने 10 चौकियों पर बरसाईं छह हजार गोलियां

भास्कर न्यूज | Nov 27, 2012, 01:13AM IST
 
 

जम्मू.  पाकिस्तान ने संघर्ष विराम की नौंवी सालगिरह पर सीमावर्ती 10 चौकियों पर जमकर गोलियां बरसाई हैं।
 
कश्मीर के पुंछ जिले की कृष्णा घाटी सब-सेक्टर में छोटे व बड़े हथियारों से करीब छह हजार राउंड फायर किए गए। सीमा पार से हुई फायरिंग से इलाके के जंगल में आग लग गई। इसे काफी देर बाद नियंत्रित किया जा सका।
 
रविवार की पूरी रात हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल हो गया था। 26 नवंबर 2003 को दोनों देशों में संघर्ष विराम हुआ था। सेना के प्रवक्ता एसएम आचार्य के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने रात करीब आठ बजे फायरिंग शुरू की थी। पहले छोटे हथियारों से दो पोस्टों को निशाना बनाया गया। देर रात बड़े हथियारों का इस्तेमाल किया गया। भारतीय जवानों ने भी जवाबी गोलियां बरसाईं।
 
रात भर दोनों ओर से गोलियां चलती रहीं। खुशकिस्तमी से गोलीबारी में किसी भारतीय सैनिक के हताहत होने की खबर नहीं है। ताजा गोलीबारी पर भारतीय अधिकारियों ने सीमा पार के अधिकारियों से हॉटलाइन पर बात की। लेकिन, कोई उचित जवाब नहीं मिला। भारतीय सेना को भी जवाबी कार्रवाई जारी रखनी पड़ी। लेकिन, सीमा पार से भी फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment