राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
पाक ने किया राष्ट्र संघ प्रस्ताव का उल्लंघन
bhaskar news
| Sep 29, 2012, 05:18AM IST

पैंथर्स अध्यक्ष ने एक बयान में पाकिस्तानी राष्ट्रपति को इतिहास पढ़ने के लिए कहा कि पाकिस्तान ने जानबूझकर नापाक इरादों से अमेरिकी डिक्शन प्लान के अन्तर्गत सीआईए के इरादे के अनुसार कश्मीर को हड़पने के लिए जम्मू-कश्मीर पर राष्ट्र संघ के तमाम प्रस्तावों का ईंट दर ईंट घोर उल्लंघन किया। पैंथर्स चीफ ने राष्ट्रपति जरदारी को याद दिलाया कि पाकिस्तान ने पहले 1947 में और फिर1965 में जम्मू-कश्मीर पर हमला किया। पाकिस्तान ने ही जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय के बाद मीरपुर और कोटली को अपने कब्जे में कर लिया।
यह पाकिस्तान ही था जिसने 1963 में कराकोरम क्षेत्र में 5000 वर्गमील भूमि गैरकानूनी और समझौते के विरुद्ध चीन को बेच दी। यह समझौता पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो और चीन के विदेश मंत्री चाऊ-एन-लाई के बीच हुआ था। यह पाकिस्तान ही था, जिसने चीन को राज्य के क्षेत्रों में घुसने की इजाजत दी। जम्मू-कश्मीर के डोगरा राज्य के एक रणनीतिक क्षेत्र चित्राला को भी पाकिस्तान ने 1948 में ही हड़प लिया था।
चित्राला तो आजाद कश्मीर अथवा गिलगित-बल्तिस्तान का भी क्षेत्र नहीं है। प्रो. भीम सिंह ने पाकिस्तानी राष्ट्रपति से मांग की कि वे अधिकृत कश्मीर के प्रतिनिधियों को दिल्ली में नवम्बर, 2012 में होने वाली ‘अंर्त-जम्मू-कश्मीर दिल से दिल की बात‘ में भाग लेने की इजाजत दें, जिससे कि जम्मू-कश्मीर के दोनों ओर के वास्तविक प्रतिनिधि भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही शांति-प्रक्रिया में सहायक हो सकें और जम्मू-कश्मीर में स्थायी शांति बहाल हो सके, जिसका वह सबसे ज्यादा हकदार हैं।








