विज्ञापन
 
Home >> Jammu Kashmir >> Kashmir >> Performed In Many Places In The Valley Strike

घाटी में हड़ताल कई जगहों पर किया प्रदर्शन

bhaskar news | Sep 19, 2012, 05:25AM IST
 
 


श्रीनगर. अमेरिका में बनी एक कथित इस्लाम विरोधी फिल्म के मुद्दे पर कश्मीर घाटी में विभिन्न संगठनों ने आह्वान पर हुई हड़ताल से मंगलवार को सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारियों ने वन विभाग के वाहन को भी जला दिया। कश्मीर इकॉनोमिक एलायंस के आह्वान पर हुई हड़ताल के कारण स्कूल, दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और पेट्रोल पंप बंद रहे। हुर्रियत कान्फ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े, जेकेएलएफ, कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन और कई धार्मिक संगठनों ने भी हड़ताल का समर्थन किया है।


 


 


वकीलों की इकाई ने फिल्म के विरोध में अदालतों में काम नहीं किया। घाटी के अधिकतर हिस्सों में सरकारी और निजी वाहनों के न चलने से सड़कें सुनसान नजर आईं। हालांकि, कुछ निजी कारें तथा सुरक्षाबलों के वाहन सड़कों पर जरूर देखे गए। शहर और घाटी के अन्य हिस्सों से शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों की खबरें हैं। श्रीनगर में मौलाना आजाद रोड पर स्थित उप मुख्यमंत्री के निवास के पास के एक वाहन को आग लगा दी।


 


 


 


प्रदर्शनकारी जुलूस की शक्ल में लाला चौक से होते हुए मौलाना आजाद रोड पर पहुंचे। वहां पर पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इसको लेकर पुलिस तथा प्रदर्शनकारियों में झड़प हुई। पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया। इससे गुस्साए लोगों ने वहां से गुजर रहे वन विभाग के वाहन को रोक कर उसमें तोडफ़ोड़ की। उसके बाद वाहन को आग लगा दी। श्रीनगर में अन्य कई स्थानों पर भी प्रदर्शन हुए। लेकिन वहां से किसी प्रकार की हिंसा नहीं हुई।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment