राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
सेना के जवान और पुलिसकर्मी ने की चलती टैक्सी में दुष्कर्म की कोशिश
भास्कर न्यूज
| Oct 29, 2012, 01:54AM IST

जम्मू, सेना के जवान और पुलिसकर्मी ने चलती टैक्सी में युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती को टैक्सी के चालक और गांव वालों ने उनके चंगुल से छुड़ाया। हालांकि चालक इनके हमले में घायल हो गया।
वाकया डोडा जिले के गुलाबगढ़ इलाके का है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जवान विनोद कुमार सेना की 159 टीए बटालियन में तैनात है। वह हिमाचल प्रदेश के पालमपुर का रहने वाला है।
जबकि उसका पुलिसकर्मी दोस्त राधारमन पाडर का रहने वाला है। वे दोनों टैक्सी से गुलाबगढ़ से किश्तवाड़ की तरफ जा रहे थे। रास्ते में युवती मिली थी।
उसे किश्तवाड़ जाना था। दोनों ने उसे भी अपने साथ बैठा लिया था। रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसका टैक्स चालक ने विरोध किया था।








