विज्ञापन
 
Home >> Jammu Kashmir >> Jammu >> The Tug Of PRI Campaign Seeking To Implement Amend

पंचायती राज के लिए छिड़ी मुहिम

Bhaskar News | Aug 23, 2012, 02:56AM IST
 
 

जम्मू. पंचायती राज कानून में संशोधन के लिए नेकां के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को घेरते हुए में प्रदेश यूथ कांग्रेस ने राज्य में 73वें व 74वें संशोधन को लागू करवाने के लिए बुधवार को डीसी जम्मू को ज्ञापन सौंपा। यूथ कांग्रेस ने भारतीय संविधान के 73वें व 74वें संशोधन को राज्य में लागू करवाने के लिए जिला व तहसील स्तर पर अभियान चलाया हुआ है।

बुधवार को जम्मू कश्मीर के प्रभारी एवं यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चेतन प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रेस क्लब से रैली निकाली। रैली प्रमुख बाजारों से होती हुई डीसी ऑफिस पहुंची। वहां पर यूथ कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कमिश्नर संजीव वर्मा को सौंपा। इसमें मुख्यमंत्री से राज्य संविधान में संशोधन कर 73वें व 74वें संशोधन को लागू करने की मांग की है।

प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रधान शाहनवाज चौधरी ने कहा कि पंचायत एक्ट में संशोधन कर भारतीय संविधान के 73 व 74वें संशोधन को लागू करवाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। तहसील स्तर पर ज्ञापन सौंपने के बाद अब जिला स्तर पर ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। अगर इसके बाद भी यह मांग नहीं मानी जाती तो फिर यूथ कांग्रेस राज्य स्तर धरने प्रदर्शन करेगी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment