राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
रोहतांग दर्रा व जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद
Bhaskar News
| Dec 15, 2012, 06:54AM IST

श्रीनगर/शिमला. पंजाब में जहां शुक्रवार को शीतलहर चली। वहीं, हिमाचल में बर्फबारी के कारण रोहतांग दर्रा और जम्मू कश्मीर में जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद कर दिया गया है। कई स्थानों पर भारी बर्फ जमा होने से हाइवे खतरनाक हो गया है।
उधर, हिमाचल प्रदेश के शिमला में शुक्रवार को पारा गिरकर शून्य तक पहुंच गया। ऐसा इस मौसम में पांच साल बाद
हुआ है। समूचे हिमाचल में बर्फबारी जारी है। बर्फबारी के कारण रोहतांग दर्रा को मई तक बंद कर दिया गया है।
गुलमर्ग, सोनमर्ग, साधना पास, अमरनाथ गुफा और पीर पंजाल पर्वत श्रंखला समेत घाटी के सभी ऊंचे इलाकों में जारी बर्फबारी शुक्रवार को और तेज हो गई।






